आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न इंदिरा गांधी का आज 101वां जन्म दिन है। इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। इंदिरा के बुलंद हौसले और मजबूत इरादों के आगे पूरी दुनिया भी झुक गई। उन्होंने कूछ एसे फैसले लिए जिसकी वजह से विश्व पटल पर भारत की तस्वीर बदल गई। उन्होंने राष्ट्र हित में ऐसा काम किया जिसका वैश्विक स्तर पर ऐतिहासिक प्रभाव हुआ और भारत की पहचान एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरी।
19 नवम्बर 1917 को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर इलाहाबाद उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में पैदा हुई। आज देश की पहली और अब तक की एक मात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है, जिन्हें पूरी दुनिया 'आयरन लेडी' (लौह महिला) के नाम से भी जानती है।
प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी ने कई बड़े फैसले लेकर सबको हैरान कर दिया था। जिनकी वजह से कई बार तो उनकी प्रशंसा की हुई और कई बार उन्हें कटु आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अपने एक एेसे ही फैसले की वजह से इंदिरा को आज भी एक तानाशाह की तरह प्रचारित किया जाता है जिसको हम आपातकाल (इमरजेंसी) के नाम से जानते हैं।
इस घटना से कुछ साल पहले इंदिरा ने बड़ा फैसला लेते हुए सबको स्तब्ध कर दिया और पश्चिम पाकिस्तान को आजाद कराने को लेकर विश्व समुदाय से पुरजोर वकालत की। इंदिरा ने पाकिस्तानी सेना की तुलना हिटलर से की और फिर शुरू हुआ पश्चिमी एशिया में एक नए देश की आजादी का सफर हुआ जिसका अंतिम परिणाम ये हुआ कि 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के तब पश्चिमी पाकिस्तान अब बांग्लादेश के नागरिकों को खुली हवा में सांस लेने का मौका मिला।पाकिस्तानी सेना को धूल चटाने के बाद, पश्चिमी पाकिस्तान को आजाद राष्ट्र घोषित कर दिया गया। बंगाल की खाड़ी के किनारे बसे इस देश को आज दुनिया बांग्लादेश के नाम से जानती है और यह क्षेत्र अब एक शांति-प्रिय क्षेत्र के तौर पर स्थापित हो चूका है जो हमारे देश भारत का प्रमुख सहयोगी है।
पश्चिमी पकिस्तान के भूगोल का नक्शा बिगड़ने के बाद इंदिरा गाँधी ने एक बड़ा काम 18 मई 1974 को किया।अचानक खबर आई कि परमाणु धमाका हुआ है तो सभी विश्व भर देश सकते में आ गए। बाद में खबर आई कि भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण कर दिया है,ऐसा सुनने के बाद भी उनको यकीन नहीं हो रहा था। इंदिरा गांधी कि इस एक बड़े और महत्वपूर्ण फैसले विश्व के अग्रणी देशों को ये बता दिया कि अब हम भी आप की तरह परमाणु शक्ति बन चुके हैं,जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय अमेरिका वियतनाम युद्ध में उलझा हुआ था इसी लिए उसे कानों कान भनक तक नहीं लगी,बाद में अमेरिका ने भारत पर अनेक तरह के प्रतिबन्ध लगाए थे।
इंदिरा गांधी ने 3 जून 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था, जिसमें भिंडरावाला और उसके समर्थकों को मार गिराया गया था. एक जून, 1984 से आठ जून, 1984 तक चले इस अभियान में सैकड़ों लोग मारे गए,और सेना सिखों के पवित्र धर्मस्थल में मय बूट घुसी थी इसी से ब्यथित होकर इंदिरा के सिख रक्षकों ने उन्हें गोली मार कर मौत के घाट उतर दिया था और उनके मरने के बाद देश में सिखों के खिलाफ बहुत बड़ा दंगा हुआ जिसमें सैंकड़ों निर्दोष को अपनी जुआन गवानी पड़ी और यह मामला आज न्यायलय में न्यायाधीन है।
इंदिरा गांधी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें-
1-इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1975 को आधी रात में जब सारा देश सोया हुआ था तब आपातकाल की घोषणा की और यह 21 महीनों तक देश भर में लागू रहा. आपातकाल के समय विपक्ष के सभी बड़े नेताओं, लेखकों, कवियों को रातों-रात जेल में डाल दिया गया था और प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया।
2-आपातकाल की वजह से साल 1977 में हुए आम चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस पार्टी की करारी हार हुई थी,और इंदिरा गाँधी खुद अपनी सीट तक हार गयी थी।
3- इंदिरा गांधी को साल1971 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
4-ब्लू आपरेशन से खफा सिख समाजकाफी में रोष था। जिसकी वजह से इंदिरा के अंग रक्षक सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने उन्हें घर के लॉन में ही 31 अक्टूबर 1984 की सुबह 9 बजे गोलियों से भून दिया था।
5-1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े करके पश्चिमी पकिस्तान को एक नया नाम बांग्लादेश विश्व के नक़्शे पर अवतरित हुआ।
6-जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ जाकर 1942 में इंदिरा गाँधी ने फिरोज गाँधी से की और राजीव और संजर नामक दो पुत्रों की माँ बनी।
Jia Indira
ReplyDelete