सैक्रेड गेम्स' पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया था, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर नियंत्रण होना चाहिए. मेरा मानना है कि यह स्वतंत्रता मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार है.मेरे पिताजी देश की सेवा के लिए जिए और मर गए. एक काल्पनिक वेब सीरीज के किरदार के विचार इस सच को कभी नहीं बदल सकते".
वेब सीरीज को विक्रमादित्य मोटवाणे के साथ निर्देशित कर रहे अनुराग कश्यप ने इस पर राहुल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह हुई बात,सामाजिक राजनैतिक मुद्दों पर अक्सर अपने विचार रखने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने लिखा, "यह प्रभावित करता है कि राहुल गांधी जैसे मुख्यधारा के नेता सेंसरशिप और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर स्पष्ट और प्रगतिशील विचार रखते हैं. इसके अलावा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के बड़े लक्ष्यों के लिए निजी मामलों को किनारे रखने की उनकी क्षमता उन्हें दयालु और परिपक्व बताती है."
फोटोग्राफर और फिल्म निर्माता अतुल कासबेकर ने कहा, "इस परिपक्व सोच से उन लोगों को भविष्य में सीख मिलेगी जो किसी भी खुद से मान लिए गए अपमान के लिए जल्द ही उत्तेजित हो जाते हैं,अच्छा किया मिस्टर गांधी".
No comments:
Post a Comment