लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव २०१९ के दिन का ऐलान कल शाम चुनाव आयोग द्वारा कर दिया गया. अब सभी क्षेत्रीय पार्टियों समेत राष्टीय पार्टियां अपनी-अपनी थाली सजाकर जनता के बीच में जाने की कोशिश कर रही है जो मुमकीन है कि दो-एक दिन में दिख भी जाए. मेरी नजरें जहां तक देख पा रहीं हैं ये चुनाव ऐतिहासिक चुनाव होने वाला है. मेरा ऐतिहासिक से यह तात्पर्य है कि अगर भाजपा/संघ इस चुनाव को जीत जाता है तो आजाद हिन्दुस्तान में एक नए इतिहास को लिखा जाएगा कि ७० सालों में कोई गैर-कांग्रेसी सरकार होगी जो सत्ता को रिपीट करगी. अगर भाजपा/संघ यह चुनाव हार जाती है तो भी यही इतिहास लिखा जाएगा कि जनता ने बदलाव के लिए वोट किया और परिपक्वता दिखाई. बहरहाल जो भी हो एक आम नागरिक के लिए लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार में पूरे उत्साह के जुड़ जाना चाहिए और अपने भविष्य की बातों पर चर्चा करनी चाहिए. क्योंकि एक बार अब चूक गए तो फिर अगली बार ५ साल बाद यह पर्व आएगा जब तक अपने आप को घर बैठे कोसते ही रहोगे. इससे अच्छा यही होगा कि आप लोगों के साथ एक समिति के माध्यम से अपने-अपने मुद्दों पर चर्चा करें, एक मत होने पर जो भी उम्मीदवार आपके क्षेत्र में वोट मांगने के लिए आये उनके सामने अपने स्थानीय मुद्दों को पुरजोर तरिके से रखें, अगर आपको लगता है कि उम्मीदवार आपके साथ जुड़ रहा है तो ठीक है नहीं तो आपके पास और दुसरे मौके भी होंगे जिनका अब अपने अनुसार फायदा उठा सकते है. लेकिन जैसे हीं आप झांसे में आये तो ये पक्का मान लेना कि आप झांस (ठग) लिए गए हो.
यह चुनाव एक ऐसा चुनाव हो चुका है जो किसी के भी अनुमान से ऊपर है यहां सटीक-सटीक कोई यह आंकलन नहीं कर सकता है कि ऊंट किस करवट बैठेगा. यूपीए की सरकार आएगी या एनडीए की. खैर जनता को आनंद लेना चाहिए इस पर्व का और अपने हक का इस्तेमाल एक दूरदर्शी नेता को चुनने के लिए करना चाहिए. जो उनके (मतदाताओं) के आकांक्षाओं को पूरा कर सके. सपने दिखाने का काम तो कोई भी कर सकता है परन्तु सपने को पूरा करने वाला ही मसीहा बनता है. जनता की कुछ मूलभूत जरूरतें होती हैं जैसे पानी, बिजली, मकान और एक रोजगार। इनके अलावा जनता को किसी बात से कोई मतलब नहीं होता है न तो वो पाकिस्तान से मतलब रखता है और न हीं अमेरिका से.
इस चुनाव में आप अपने मताधिकार का प्रयोग खूब सोच-समझकर करें न की किसी को खैरात में बाटने का. आपका एक वोट आपके राष्ट्रवाद के विचार का प्रवर्तक होगा.
No comments:
Post a Comment