Friday, September 30, 2022

खरगे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मियों के बीच चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अन्तिम लिस्ट आज सामने आ गई।‌‌ आज अप्रत्याशित रूप से कर्नाटक के अनुभवी नेता और राज्यसभा सांसद, राज्यसभा में कांग्रेस के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे का नाम निकल कर बाहर आया और उन्होंने मधुसूदन मिस्त्री के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। खरगे के नामांकन के वक्त  अध्यक्ष पद के दो चर्चित नामों अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह जी के साथ G-23 गुट में शामिल आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, हुड्डा, मनीष तिवारी समेत प्रमोद तिवारी, शुक्ला, पुनिया जैसे दर्जनों लोग खरगे के प्रस्तावक बने।
निश्चित रूप से खरगे जी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए एक अच्छे उम्मीदवार हैं। इसके साथ-साथ आजकल जो पहचान की राजनीति का फ़ैशन चल चुका है। उसमें भी वो फिट बेड रहे हैं। इतिहास में सबसे सताई हुई दलित जाति से संबंध रखने वाले खरगे कर्नाटक के गुलबर्गा जिले से आते हैं। यदि खरगे जी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने में सफल हो जाते हैं तो बाबू जगजीवन राम के बाद दूसरे दलित अध्यक्ष होंगे। मल्लिकार्जुन खरगे साहब के बारे में एक बात कही जाती है कि वो पार्टी आलाकमान के हर आदेशों को बिना किसी शिकायत के स्वीकार करते हैं। उसी का नतीजा है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बहुत नजदीक हैं।

No comments:

Post a Comment