Friday, September 16, 2022

भारत जोड़ो यात्रा नौवां दिन

भारत जोड़ो यात्रा आज अपने नौवें दिन में प्रवेश कर चुकी है। जो कि लेफ्ट के गढ़ केरल के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही है। केरल को मैं लेफ्ट का गढ़ इसलिए भी कह रहा हूं कि वर्तमान में केवल केरल हीं एक ऐसा राज्य है जहां लेफ्ट पार्टियां सत्ता में हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में लेफ्ट ने लगातार दूसरी बार कांग्रेस नीत गठबंधन को हराकर जनता का विश्वास प्राप्त किया था।‌‌ कांग्रेस को केरल में अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। राहुल के साथ पदयात्रा में अपार जनसमर्थन चल रहा है। इस यात्रा ने देश को एक नया रास्ता दिखाने का कार्य आने वाले समय में करेगा। धनबल और चुनाव मैनेजमेंट के दौर में भी लोगों से सीधा संवाद आज भी सफलता की कूंजी है। यह आने वाले वर्षों में लोगों को बताया जाएगा कि कैसे कांग्रेस और राहुल गांधी ने 2022 में जनसंपर्क हेतू पैदल भारत भ्रमण पर निकले थे।
एक तरफ राहुल गांधी और उनके राजनैतिक गुरु दिग्विजय सिंह जी एवं विश्वासपात्र नेता जयराम रमेश जी पदयात्रा की रणनिति बना रहे थे और उसे अंजाम दे रहे थे। तो वहीं दूसरी तरफ संघ/बीजेपी अपना चिरपरिचित काम विधायकों को तोड़ने/खरीदने में मस्त दिखे। यात्रा आगे हीं बढ़ रही थी कि अचानक खबर आई कि गोवा कांग्रेस के ग्यारह में से आठ विधायक भाजपा में शामिल होकर भ्रष्टाचार मुक्त हो गये। खैर कांग्रेस को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला। क्योंकि न अब राष्ट्रपति/ उप-राष्ट्पति का चुनाव है और न हीं इतने संख्या बल के आधार पर कांग्रेस सरकार बना या बिगाड़ सकती थी। 
भारत जोड़ो यात्रा में टीवी के माध्यम से पता चल रहा है कि पदयात्रा को ऐसे लोग भी अपना समर्थन दे रहे हैं जो आज तक कभी भी कांग्रेस का समर्थन नहीं किया था। ऐसे सिविल सोसाइटी वालों को भी अब लगने लगा है कि वाकई देश का लोकतंत्र बहुत बड़ी मुश्किल में है। आप देखेंगे तो पाएंगे कि इस पदयात्रा में लोग भावनाओं से सराबोर होकर जुड़ रहे हैं और दूसरों लोगों को भी जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment