राहुल गांधी आज अमेठी में पदयात्रा करने के बाद एक अलग हीं अंदाज में नजर आये. जयपुर के बाद अमेठी में फिर से एक बार हिन्दू और हिंदूत्ववादी पर बात करके टीवीपुरम के लिए एक बार चर्चा का विषय फिर बना दिया। राहुल गांधी भी अब चर्चा में रहने का हुनर सिख हीं लिया है. उनके हालिया भाषणों से कुछ ऐसा ही मालूम पड़ता है. हिन्दू और हिंदुत्व के नरेटिव को जोड़ते हुए राहुल ने शानदार तुकबंदी का भी इस्तेमाल किया। उदाहरणस्वरूप महात्मा गांधी और गोडसे। जहां राहुल ने गांधी जी को हिन्दू के रूप में परिलक्षित किया तो वहीं दूसरी और गोडसे को हिन्दुत्वादी से जोड़ा। जहाँ मोदी जी के बनारस में अकेले गंगा स्नान को हिन्दुत्वादी से जोड़ा तो वहीं दूसरी तरफ कुम्भ और अर्धकुम्भ में करोणों लोगों को एक साथ स्नान करने की प्रक्रिया को हिन्दू से जोड़ा।
आज का राहुल गांधी का भाषण बहुत हीं रोचक और जोशीला था. अब ऐसा प्रतीत होने लगा है कि कांग्रेस भी बीजेपी के धर्म आधारित पिच पर खेलने का मन बना लिया है. ये तो अभी बानगी है. बीजेपी के अब राहुल का ये हमला या नया रूप निश्चित तौर पर अखरेगा। आम तौर पर कांग्रेस अब तक हिन्दू शब्द का प्रयोग करने से बचती नजर आ रही थी, लेकिन राहुल के हालिया बयानों ने बहुत कुछ साफ़ कर दिया है। राहुल गांधी वहां के लोगों के प्रति अपने भावों को कुछ इस तरह प्रकट करते हैं। अमेठी में राहुल गांधी ने कहा ,"कुछ दिन पहले प्रियंका ने कहा लखनऊ चलो,मैंने बहन से कहा लखनऊ जाने से पहले घर जाना चाहता हूँ और घर में पहले अपने परिवार से बात करना चाहता हूँ।"
राहुल गांधी के आज के कुछ मुख्य अंश -
गोड़से को जब फाँसी हुई थी तो उनके पैर काँप रहे थे क्योंकि वह हिन्दुत्ववादी थे। गांधी जी को तीन गोलियाँ लगी वह रोये नही , डरे नहीं सिर्फ़ हे राम कहा था क्योंकि वह हिन्दू थे। हिन्दू किसी से डरता नहीं है।
हिन्दुत्ववादी अकेला गंगा में स्नान करता है।
हिन्दू करोड़ों लोगों के साथ गंगा में स्नान करता है। मोदी जी करते है मैं हिन्दू हूँ लेकिन सच्चाई की उन्होंने कहा रक्षा की ? जिसके दिल में लोगों के लिए प्यार नहीं वह हिन्दू नहीं हो सकता।
आप सबने देखा होगा जब मोदी जी छोटे तो मगरमच्छ से लड़ाई लड़ते थे लेकिन मुझे लगता है उन्हें तैरना ही नहीं आता।
मेरा भाषण TV पर 30 सेकेंड चलेगा, लेकिन ऐसा भाषण नरेंद्र मोदी ने दिया हो तो वो 6 महीने चलेगा. क्योंकि हम दो-हमारे दो। इनकी पार्टनरशिप है, धंधा है. नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान का धन इन दोनों को देते हैं और ये दो नरेंद्र मोदी की मीडिया में 24 घण्टे मार्केटिंग करते हैं।
No comments:
Post a Comment