Friday, September 9, 2022

भारत जोड़ो यात्रा तीसरा दिन

कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज तमिलनाडु के शहरों में घूम रही है। भारत जोड़ो यात्री और वहां के स्थानीय लोगों का विश्वास कांग्रेस को मिल रहा है। इसकी तस्दीक यात्रा के साथ चलने वाले पत्रकार, यू-ट्यूब ब्लागर, स्वाधीन पत्रकार, स्थानीय चैनल एवं समाचार इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। यह यात्रा अभी तीन दिनों तक अपने तय लक्ष्य के अनूरूप चल रही है। इस यात्रा के जो विजुअल आ रहे हैं। वह हमारे लोकतंत्र एवं कांग्रेस के लिए काफी सकारात्मक होने वाले हैं।
इन तीन दिनों की यात्रा में स्थानीय लोग जोश और उत्साह के साथ जुड़ रहे हैं तथा यात्री बनकर साथ भी दे रहे हैं। राहुल गांधी जी के साथ चलने वाले सभी यात्री एक साथ विश्राम करते हैं, एक साथ खाना खाते हैं और रात्रि विश्राम भी टिन के बने कंटेनर में करते हैं। मेरा निश्चित विश्वास है कि राहुल के साथ परमानेंट चलने वाले यात्री आने वाले वर्षों में बहुत बड़े नेता के रूप में स्थापित होने वाले हैं। क्योंकि जो लोग विविधताओं से भरे समाज को देख रहे हैं। उनसे मिल रहे हैं तो उन लोगों से वे यात्री कुछ न कुछ अच्छी बात जरूर सिखेंगे।
आज यात्रा के दौरान हीं दोपहर में विश्राम के वक्त राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता भी की। जिसमें देश और पत्रकारों के मन में यात्रा को लेकर उठ रहे सवालों का बहादुरी के साथ अपने चिरपरिचित अंदाज में जवाब भी दिया और यात्रा की महत्व पर प्रकाश डाला। इसी बीच भाजपा ने राहुल के टी-शर्ट को लेकर (अनुमानित कीमत 41000) सोशल मीडिया पर सवाल खड़े किए। जिसका जबाब कांग्रेस ने भी मोदी जी के सूट, घड़ी और चश्मे के साथ दिया‌। कांग्रेस ने मोदी जी के साथ शाह जी एवं वशुंधरा राजे को भी नहीं बख्शा। अब अनुमान लगाना सहज हो गया है कि जैसे -२ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बढ़ती जाएगी वैसे -२ हीं बीजेपी घबराहट में राहुल गांधी पर हमलावर होती जाएगी। यही नियति भाजपा को नुक़सान पहुंचाने का काम करेगी। जब पांच महीने बाद भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में खत्म होगी तब तक राहुल गांधी देश के बड़े नेता के रूप में स्थापित हो चुके होंगे।

इस यात्रा के दौरान घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं पर मैं अपने विवेक के अनुसार कुछ न कुछ लिखने की कोशिश अवश्य करूंगा। 

No comments:

Post a Comment