Saturday, September 10, 2022

भारत जोड़ो यात्रा चौथा दिन

आज भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन है। अन्य दिनों की भांति आजकी दिनचर्या रही है। आज चौथे दिन के यात्रा की मुख्य बात ये रही कि तमिलनाडु से निकल कर केरल पहुंच चुकी है। केरल वही जगह हैं जहां से राहुल गांधी वर्तमान में सांसद हैं। आज भी राहुल गांधी बेरोजगार युवाओं के एक समूह से मुलाकात की और उन्हें अपने साथ जोड़कर यात्रा में शामिल कर लिया। साथ - साथ चलते हुए राहुल ने उन युवा बेरोजगारों की परेशानियों को सुना और समझा तथा साथ हीं निवारण का तरिका भी बताया। राहुल गांधी आज केरल के विभिन्न दलित संगठनों के साथ भी चर्चा किए और उनकी चिंताओं को करीब से देखा, समझा। 
आज जैसे - जैसे यात्रा आगे बढ़ी तो उम्मीद के मुताबिक भाजपा की तरफ से राहुल पर राजनैतिक हमले भी होने लगे। उसका मुख्य आधार यह था कि केरल के किसी पोप ने राहुल गांधी से कहा कि ईशु हीं ईश्वर हैं बाकी और कोई शक्ति नहीं है‌। वह पादरी एक बार अपने विवादास्पद बयानों के कारण एक बार जेल भी जा चुका है। इस विडियो में राहुल गांधी पादरी से सवाल-जबाब कर रहे हैं। उस पूरे विडियो को न डालकर अपनी सुविधानुसार भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया। फिर हुआ ये कि भाजपा के सभी खाली मंतरी-संतरी अपने पसंदीदा मुद्दा ट्रोलिंग पर लग गये। देखो-देखो भाई राहुल गांधी हिन्दूओं का अपमान कर रहा है, भारत को जोड़ने का नाटक करके भारत तोड़ने वालों के साथ खड़ा है। यही है राहुल गांधी और कांग्रेस की हकीकत वगैरह-वगैरह।
अब इन संघीयों को कौन बताए कि भारत कैसे जोड़ा जा सकता है ? अरे भाई जो हमसे सहमत है वो तो हमारे है हीं। अब जो सहमत नहीं है, उसे हीं तो जोड़ना है। और रही बात धर्म की तो हम जिस भी धर्म के लोगों से संवाद करेंगे। वो अपने हीं धर्म का महिमा मंडन करेंगे न कि दूसरे धर्म का। अगर हमारे किसी धर्मगुरु से कोई कैथोलिक मिलता है तो हमारे गुरु हमारे धर्म को हीं महान बताएंगे। तो बीजेपी को अब ये समझ लेना चाहिए कि धर्म पर राजनीति करने वाले दिन अब लद चुके हैं। आज युवा शिक्षा और रोजगार मांग रहा है, गरीब दो वक्त की रोटी मांग रहा है, किसान अपने उपज का सही मूल्य मांग रहा है, बहन-बेटियां विधायकों से अपने इज्जत की सुरक्षा मांग रही हैं, गृहणियां सस्ता गैस सिलेंडर और सस्ती रसोई का सामन मांग रही है। अब भाजपा औने-पौने जबाब देकर नहीं बच सकती है। जनता जाग चुकी है।

आज की यात्रा का समापन कुछ इस तरह हुआ। मौका मिलते हीं आगे का यात्रा वृत्तांत लिखूंगा।

No comments:

Post a Comment