Sunday, December 4, 2022

भारत जोड़ो यात्रा एम पी से पहुंची राजस्थान

राजस्थान में हो रहे गहलोत पायलट के झगड़ों के बीच आज शाम राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आखिरकार राजस्थान में प्रवेश कर हीं गयी. राजस्थान में कांग्रेस भाजपा से राजनैतिक लड़ाई तो लड़ हीं रही है और साथ-साथ दो खेमों  में बटी राजस्थान सरकार अपनों से भी लड़ रही है. एक तरफ गहलोत समर्थक अपने अनुभव की बता करते हैं तो दूसरी तरफ पायलट समर्थक युवा तुर्क की बात करते हैं. कांग्रेस चक्की के दो पाटों की तरह पिस रही है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान हिंदी क्षेत्र का तीसरा राज्य है.जहां भारत जोड़ो यात्रा जारी है. एक्सपर्ट की तमाम आशंकाओं को खारिज करते हुए हिंदी भाषी क्षेत्र में भी यात्रा कमाल कर रही है. अपने पूरे दम-खम के साथ यात्रा चल रही है. राहुल गाँधी यात्रा की शुरुआत से हीं कहते आ रहे हैं कि उनकी यह यात्रा गैर-राजनितिक है. लेकिन एक बात जान लेनी बहुत जरूरी है कि राजनिति करने वाले लोग गैर-राजनैतिक कुछ भी नहीं करते. और इसमें कोई बुराई भी नहीं है.

हम जैसे लोग अपने आपको भाग्यशाली मानते हैं कि हमने तो महात्मा गांधी जी की यात्रा नहीं देखी लेकिन राहुल गांधी की यात्रा देख रहें हैं. राहुल की भारत जोड़ों यात्रा की यदि सच्चे मन से विवेचना किया जाय, तो ये पता चलेगा कि यात्रा एकसमुद्र की तरह विशाल रूप ले चुकी है. जिसमें गावों, कस्बों और बड़े-बड़े शहरों से लोग जुड़ते हुए यात्रा को मुकम्मल बना रहे है और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं. भारत जोड़ों यात्रा लगभग दो हफ्तों तक राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. उम्मीद है विगत राज्यों की भाँति भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में सफलता का एक नया कीर्तिमान रचेगी.

No comments:

Post a Comment