राफेल पर मोदी जी दिन-ब-दिन घिरते जा रहें हैं क्योंकि नित नये खुलासे हो रहें हैं इसकी चपेट में ये सरकार अब बुरी तरह फंस गयी हैं और मोदी के गले की फांस बन गयी हैं,देश में तो हो-हल्ला मचा हीं था अब तो तो राफेल बनाने वाले देश फ्रांस में भी अब भूचाल आ गया है कुछ समय पहले तक जब भारत में राहुल गाँधी जी ने राफेल का मुद्दा उठाया तो देश की सरकार ने राहुल की बुद्धि पर सवाल उठाया था परन्तु अब इनका हाल खिसियानी बिल्ली की तरह हो गयी है.
रोज नए-नए तथ्य देश के लोगों के सामने आ रहे हैं और अब तो इस पर अब देश के अंदर एक गंभीर चर्चा भी शुरू हो गयी हो गई है राहुल को जो कल तक मंदबुद्धि,दिमागी दिवालिया और न जाने किन-किन उपाधियों से नवाज रहे थे वो अब दो दिन से सदमें में जी रहें है और राहुल के साथ तो अब प्रतिष्ठित लोग जुड़ते जा रहे है जिनका प्रमुख नाम यशवंत सिन्हा (पूर्व विदेशमंत्री अटल सरकार),अरुण शौरी (पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अटल सरकार),प्रशांत भूषण (वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट),शत्रुघ्न सिन्हा वर्तमान भाजपा सांसद है,ये सम्मानित लोग भी अब राहुल गाँधी के लगाएं गए आरोपों पर अब अपनी गंभीर प्रतिक्रिया दे रहें हैं.
NDTV नामक एक बहुत बड़ा हिंदी चैनल हैं जो जो हिंदी क्षेत्र में प्रमुखता के साथ देखा जाता है जाता है उस पर बहुत से विद्वान लोग अपनी बात तथ्यों और तर्कों के साथ रखते है और उनसे मैं सहमत भी होता हूँ क्यों कि ये जरूरी नहीं की भ्रष्टाचार पेपर पर ही हो या "डसाल्ट" का लिखकर दिया जय की आप फला कम्पनी को ठेका दें फला को न दें.ये खेल तो महज जुबानी सन्देश देने मात्र से हीं काम पक्का हो जाता है.
मीडिया पार्ट नामक फ़्रांसीसी संस्था के एक खोजी पत्रकार ने "डसाल्ट" के कार्यालय से कुछ गोपनीय अति महत्वपूर्ण सूचनाएँ निकाल कर विवरण के साथ जनता के बीच में जब लाया तो फ्रांस सहित भारत में भी इसकी गूँज सुनाई देने लगी और देश की एक पार्टी ने तो बाकायदा पत्रकार वार्ता करते हुए मीडिया पार्ट को धन्यवाद दिया और उसके नाम का उल्लेख करते हुए अपने आरोपों को और धार देने की कोशिश की.
अब तो ये तय है कि आने वाले लोक सभा चुनाव में राफेल एक बहुत बड़ा मुद्दा होने वाला है और इस पर तो अभी और हंगामा होने वाला क्यू कि इसका राजनितिक पारा तो चढ़ना अभी बाकी है.
ॐ नमः शिवाय
जय हो त्रिलोचन महादेव
No comments:
Post a Comment